Live

सुपौल में अपराधियों का तांडव

दिनदहाड़े फायरिंग कर बैंक कर्मी से लूटा 9.95 लाख, बाल बाल बचे बैंक कर्मी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सुपौल : बड़ी खबर बिहार के सुपौल से है जहां अपराधियों ने भीमपुर थाना क्षेत्र में बंधन बैंक के कर्मी से 9.95 लाख रुपये लूटा है. अपराधियों ने बैंक कर्मियों पर गोली भी चलाई है. बैंक कर्मी बाल-बाल बचे. रानीपट्टी नहर के रेलवे ढाल के पास की घटना बताया जा रही है. SHO मिथिलेश पांडेय ने घटना की पुष्टि की है. बैंक कर्मी कार में सवार थे. गोली लगने से कार में लगे कांच भी क्षतिग्रस्त हो गई है.

बताया जा रहा है कि सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र स्थित रानीपट्टी नहर के रेलवे ढाला पर दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम फ़िया गया. भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें