Hindi News / कोसी नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चियां डूबी, 3 की मौत, 1...

सुपौल में बड़ा हादसा : कोसी नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चियां डूबी, 3 की मौत, 1 की तलाश जारी, परिजनों को मिला 4-4 लाख का चेक

Edited By:  |
supol mai bada hadsa

सुपौल: बड़ी खबर बिहार के सुपौल से है जहां सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड संख्या02में कोसी नदी में नहाने के दौरान 4 मासूम बच्चियां डूब गई,जिनमें से 3 की दर्दनाक मौत हो गई. वहींएक बच्ची अब भी लापता है.

बताया जा रहा है कि सभी बच्चियां कोसी नदी के किनारे खेलते-खेलते पानी में उतर गई. इसी दौरान अचानक गहराई में चली जाने से सभी डूबने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया,जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद 3 बच्चियों को नदी से बाहर निकाला गया,लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी.मृतकों में पप्पू राम की12वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी,प्रमोद सादा की12वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी तथा ललित सादा की10वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी शामिल है. वहीं बच्चा लाल सादा की10वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश लगातार जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया . इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और हर आंख नम है.

मामले में अंचल अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मृत बच्चियों के परिजनों को सरकारी सहायता के रूप में चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है. साथ ही एनडीआरएफ की टीम की मदद से लापता बच्ची की तलाश जारी है.