सुपौल DTO कार्यालय में विजिलेंस की छापेमारी
डेटा ऑपरेटर नंदलाल कुमार 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप
सुपौल:बड़ी खबर बिहार के सुपौल से है जहां जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO)में गुरुवार दोपहर विजिलेंस विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी करते हुए डेटा ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि सुपौल जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO)में गुरुवार दोपहर विजिलेंस विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी शुरू की. करीब12बजे कार्यालय पहुंची टीम ने अंदर जाकर जांच शुरू की. अचानक हुई कार्रवाई से परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. निगरानी विभाग की टीम नेDTOकार्यालय में कार्यरत डेटा ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है.
विजिलेंस विभाग की टीम के अधिकारी कार्यालय में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. टीम की कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई. अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है.
बताया जा रहा है कि निगरानी टीम द्वारा कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी जांच की गई. विजिलेंस टीम की अचानक हुई कार्रवाई के बाद कार्यालय में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. निगरानी विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही गिरफ्तारी के कारण और पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.
सुपौल से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।