Live

Bihar

दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव, कई बोगियों के टूटे शीशे, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप

P
Prasoon Pandeyलेखक

SAMASTIPUR :बिहार में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया है। जानकारी के मुताबिक जयनगर से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है, जिसमें ट्रेन की कई बोगियों के शीशे टूट गये हैं। ये घटना हायाघाट और रामभद्रपुर स्टेशन के बीच हुई है।

इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव

इस घटना के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के मुसाफिरों के बीच हड़कंप मच गया। रेल यात्रियों की माने तो हायाघाट से ट्रेन के खुलते ही ट्रेन में सवार 6 से अधिक की संख्या में युवकों ने कई जगहों पर चेन पुलिंग की थी। बार-बार चेन पुलिंग किए जाने के कारण ट्रेन में सवार यात्रियों ने इसका विरोध किया। इस दौरान यात्रियों ने एक युवक को पकड़ लिया, जिससे नाराज होकर चेन पुलिंग करने वाले युवकों ने रामभद्रपुर स्टेशन पर ट्रेन खुलते ही पथराव शुरू कर दिए। इस पथराव में ट्रेन की कई बोगियों के शीशे टूट गए।

कई बोगियों के टूटे शीशे

फिलहाल रेल यात्रियों ने पकड़े गये युवक को समस्तीपुर में RPF के हवाले कर दिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें