Live

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

PATNA STF की सहरसा में बड़ी कार्रवाई,हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार...

A
Arun Chourasiaलेखक

Saharsa:-बड़ी खबर सहरसा से यहां patna stf की टीम और बख्तियारपुर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है.यह कार्रवाई नगर परिषद क्षेत्र के भट्टाटोला बटौआ मुहल्ले में हुई है.छापामारी के दौरान एसटीएफ की टीम ने हथियार भी बरामद किया है और हथियार बनाने में उपयोग किए जाने वाला ड्रिल मशीन सहित कई अन्य उपकरण भी बरामद किया गया है।


stf की टीम ने मौके से मिनी गन फैक्ट्री संचालक महबूब आलम एवं उनके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि भट्टाटोला बटौआ मुहल्ले में गिरफ्तार महबूब आलम के घर के भीतर बने एक तहखाने में अवैध मिनी गन फैक्ट्री चल रहा था जिसकी गुप्त सूचना एसटीएफ की टीम को मिली थी और इस सूचना पर बख्तियारपुर पुलिस के सहयोग से एसटीएफ टीम ने मिनी गन फैक्ट्री पर रेड किया और संचालक के साथ तीन को गिरफ्तार किया है.मिली जानकारी के अनुसार मिनी गन फैक्ट्री संचालक मुंगेर का रहने वाला है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें