खबर का असर
शव को नहर मे फेंके जाने के मामले में मुजफ्फरपुर SSP राकेश कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
MUZAFFARPUR:-खबर मुजफ्फरपुर से है,यहां कशिश न्यूज की खबर का असर हुआ है.पुलिसकर्मियों के अमानवीय चेहरा की खबर प्रकाशित और प्रसारित किए जाने के बाद मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है.दो होमगार्ड जवान और पुलिस वैन के चालक को सस्पेंड कर दिया है.
पूरी घटना के बारे में बतायें तो मुजफ्फरपुर की पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया था. जिले के फकुली पुलिस ने मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत को अंजाम दिया था। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH- 22 पर दुर्घटना में मृत पड़े व्यक्ति के शव को उठाकर नहर में फेंक दिया था। इस दौरान किसी ने पुलिसवालों के इस कारनामे का वीडियो बना लिया, और वायरल कर दिया.वायरल वीडियो को कशिश न्यूज ने भी प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई की है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।