Live

BREAKING NEWS

SSP आवास के सामने बच्चे के साथ आत्मदाह करने पहुंची महिला, लालपुर पुलिस ने किया डिटेन

D
Deepak Kumarलेखक

रांची: राजधानी रांची में एसएसपी आवास के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने बच्चे के साथ आत्मदाह करने पहुंच गई। हालांकि, समय रहते लालपुर थाना की पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर स्थिति को संभाल लिया।

बच्चे को वापस पाने के लिए थाने के चक्कर लगा रही महिला

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि पुलिस उसके बच्चे को उसे नहीं सौंप रही है। महिला का कहना है कि वह मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) की शिकार हो चुकी है। इसके अलावा, जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी, उसने भी उसके साथ धोखा किया और उसके नवजात बच्चे का सौदा कर दिया।

महिला का दावा है कि वह लंबे समय से अपने बच्चे को वापस पाने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसे बच्चा नहीं मिल पाया है।

DNAटेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार

बताया जा रहा है कि जिस बच्चे पर महिला अपना दावा कर रही है, उसकी पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए (DNA) टेस्ट कराया गया है। हालांकि, अब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट लंबित होने के कारण बच्चे को महिला को सौंपने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।

बच्चे को वापस पाने की उम्मीद में लंबे समय से इंतजार कर रही महिला का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। इसी से नाराज होकर वह अपने बच्चे के साथ रांची स्थित एसएसपी आवास के सामने आत्मदाह करने पहुंच गई।

लालपुर पुलिस ने समय रहते संभाला मामला

घटना की सूचना मिलने पर लालपुर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को डिटेन कर लिया गया। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके बच्चे को उसे सौप नहीं रही। दरअसल महिला ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हो चुकी है। वही महिला की शादी जिस व्यक्ति से हुई उसने भी उसे धोखा दिया और उसके एक नवजात बच्चे का सौदा कर दिया। अब उस बच्चे को पाने के लिए महिला पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन बच्चा मिल न सका। क्योंकि जिस बच्चे की लेकर महिला ने दावा किया है उसका डीएनए टेस कराया गया है लेकिन अबतक रिपोर्ट नहीं आई है जिस कारण महिला को बच्चा नहीं मिल पाया है जिसे लेकर ही महिला के सब्र का बांध टूट गया और महिला आत्मदाह करने रांची एसएसपी आवास के सक्ष पहुंच गई हालांकि लालपुर थाने की पुलिस ने महिला को डिटेन कर लिया।

रांची से नैयर की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें