BREAKING NEWS
SSB ने नशीला पदार्थ और नगदी के साथ पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
MADHUBANI:-बड़ी खबर भारत-नेपाल की सीमा से हैं जहां नशा का कारोबार करने नवाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है.मधुबनी जिला के जयनगर थाना के बेतौन्हा स्थित भारत-नेपाल बोर्डर पर एसएसबी ने कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी की टीम ने ब्राउन शुगर और करेंसी के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 40 ग्राम ब्राउन शुगर ,भारी मात्रा में नशीली दवा ,1 लाख 47 हजार 250 भारतीय और 55,225 रूपया नेपाली करेंसी जप्त किया गया है.। दोनो की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के बेतौन्हा गांव निवासी मनोज कुमार व उसकी पत्नी निभा देवी के रूप में की गई । एसएसबी ने पूछताछ के बाद दोनो को जयनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।