Live

सोनू सूद के बर्थडे पर जबरिया फैंस की दिखी दीवानगी

बोकारो के बेरमो में फैंस ने केक काटकर मनाया सोनू सूद का जन्मदिन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेरमो : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को आज पूरा देश बड़े कलाकार के साथ-साथ अच्छे समाजसेवी के रूप में जानता है. कोरोना के वक्त लॉकडाउन के दौरान उन्होंने गरीब-असहाय की काफी मदद की. शहरों में फंसे मजदूरों को उनके घर भिजवाया. लोग अब उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं.

बेरमो के जरिडीह बाजार में रहने वाले विकास गुप्ता भी सोनू सूद का जबरिया और जबरदस्त फैन है. उसने अभिनेता सोनू सूद का जन्मदिन केक काट कर मनाया. विकास गुप्ता ने कहा कि सोनू सूद अपने नेक कामों के कारण सिर्फ पर्दे के लिए नहीं बल्कि रियल हीरो के तौर पर जाने जाते हैं. उनके अच्छे कामों के कारण देशभर में उनकी छवि एक समाजसेवी के रूप में बन गई है. अपने कामों से सोनू सूद ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है.

बेरमो से पंकज कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें