Live

सिवान में BJP का हल्लाबोल

नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, लाठीचार्ज का किया विरोध

A
ASHISH KUMARलेखक

सिवान : भाजपा कार्यकर्ताओं और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर पुलिसिया लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला जलाया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


सिवान जिला स्थित भगवानपुर हाट में सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडे के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया, साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । आप तस्वीरों भी देख सकते हैं कि किस प्रकार यह भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित है और कल पटना में हुए लाठीचार्ज मामले पर आज काला दिवस के रूप में मना रहे हैं।


वहीं भगवानपुर हाट के मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडे ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है, गुंडों की सरकार है। नीतीश कुमार ने जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं और महाराजगंज के सांसद पर लाठी बरसाया है वह सही नहीं है। यह पुलिस के जवानों की गुंडागर्दी नहीं तो और क्या है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार धोखा देने वाली सरकार है और हमेशा धोखा देती है नीतीश कुमार धोखा देने में महारत हासिल कर चुके हैं।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें