BIG NEWS
सीवान में पुलिस ने चोरी मामले में 4 आरोपी युवकों को दबोचा
सीवान: बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां मैरवा थाना क्षेत्र में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के जेवर, गहनेतौलने वाला तराजू, 2मोबाइल और चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई जब्त की गई है.
यह मामला फुलवरिया निवासी लक्ष्मी साह और तितरा दर्जी टोला निवासी असरफ हुसैन के घर में2 और3 सितंबर की रात हुई चोरी से जुड़ा है. इस संबंध में मैरवा थाना में कांड संख्या410/26 और411/26 दर्ज था.
पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार राम, मनु कुमार, पप्पू कुमार और नीरज कुमार वर्मा शामिल है. पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवर, आभूषण तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मोबाइल फोन और चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई नई आपाची मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।