सीवान में दिनदहाड़े CSP संचालक से 5 लाख की लूट : विरोध करने पर अपराधियों ने संचालक को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर
सीवान : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपये लूटा है. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मारी है. घटना के बाद घायल सीएसपी संचालक अशोक को लोगों ने सीवान सदर अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है.
बताया जा रहा है कि सीवान में सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपए की लूट की गई है और इतना ही नहीं सीएसपी संचालक अशोक ने जब लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें तीन गोली मार दी. जिससे अशोक घायल हो गया. इसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. यह घटना सराय ओपी क्षेत्र के बभनौली की बताई जा रही है. इधर घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है. लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. अपराधी पुलिस को बड़ी चुनौती दिया और एक बड़ी घटना को अंजाम भी अपराधियों द्वारा कर दिया गया है.
सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--