Live

BIG NEWS

सीतामढ़ी में पुलिस की गाड़ी से शराब लूट मामले में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस की गाड़ी से शराब लूटने के मामले में एसपी अमित रंजन ने कार्रवाई करते हुए 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इनमें सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, चालक रनेश कुमार चौधरी और गृह रक्षक शिवप्रसाद राय शामिल है.

एसपी अमित रंजन के निर्देश पर हुई जांच में पाया गया कि डायल 112 की पुलिस ने शराब पकड़ी थी और कारोबारी का पीछा करने के दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था.

इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस की गाड़ी से शराब को निकाल लिया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर इन लोगों पर भी एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल विस्तृत जांच के लिए मुख्यालय डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

सीतामढ़ी से राहुल कुमार लाठ की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें