Live

सीतामढ़ी में बड़ा हादसा

खेत में बिछे विद्युत करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सीतामढ़ी : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से है जहां बैरगनिया में शनिवार की अहले सुबह खेत में बिछाए गए बिजली के करंट लगने से भैंस खोजने गए 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है.

बताया जा रहा है कि बैरगनिया में शनिवार की सुबह स्थानीय कुछ लोग अपनी गुम हुई भैंस को खोजने के लिए निकले थे. सुबह करीब 3 बजे अंधेरा होने के कारण धान के खेत में बिछे विद्युत तार की चपेट में आने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं, इस खेत में दो जंगली सूअर भी मृत पाए गए हैं. घटना स्थल पर चीख पुकार मचा हुआ है और ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी हुई है.

कहा जा रहा है कि स्थानीय किसान अक्सर जंगली जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए इस तरह बिजली के तारों को बिछाकर रखते हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं बिजली कटवाकर पुलिस पूरी इलाके की जांच पड़ताल कर रही है.

सीतामढ़ी से राहुल कुमार लाठ की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें