Hindi News / खगड़िया पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार, 7 ब्लैंक चेक, ATM कार्ड...

सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ : खगड़िया पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार, 7 ब्लैंक चेक, ATM कार्ड समेत 2 वाहन जब्त

Edited By:  |
Reported By:
sipahi bharti pariksha mai solver gang ka bhandafore

खगड़िया: बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा में सॉल्वर गैंग का अवैध तरीके से परीक्षा दिलाने का प्रयास नाकाम हो गया. खगड़िया की DIU और साइबर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए केंद्राधीक्षक समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के दौरान मौके से 7 ब्लैंक चेक, एक एटीएम, 8 एडमिड कार्ड, शैक्षणिक कागजात, दो चार पहिया वाहन आदि जब्त किया गया है.

मामले में जिले के एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लड़कों से 5 से 6 लाख रुपये लेकर फर्जी तरीके से सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा का एग्जाम दिलाने की योजना बनाई गई थी. लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करके सॉल्वर गैंग के मंसूबे पर पानी फेर दिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में शिक्षक, एक केंद्राधीक्षक के अलावा फर्जी अभ्यर्थी भी शामिल हैं.

बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को विभिन्न केंद्रों पर हुई थी.