श्रावणी मेला 2026 : मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ मंदिर पर हुई हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा, पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता रहे मौजूद
मुजफ्फरपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर उत्तर बिहार के देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर पर बिहार सरकार द्वारा हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की गई.पर्यटन विभाग द्वारा ये अनोखी पहल की शुरुआत की गई है. इसको लेकर मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक साहू पोखर मंदिर और बाबा गरीबनाथ मंदिर पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा हुई. इस दौरान पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता खुद बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे.इस दौरान जिले के डीएम, एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

इस मनोरम दृश्य को देख हर कोई प्रफुल्लित हो गया और इस दृश्य को अपने कैमरे मे कैद करने लगा, इस दौरान काँवारियो और श्रद्धालुओं मे गजब का उत्साह आ गया और हर तरह हर हर महादेव और बोल बम के नारे गूंजने लगे. इससे पहले दूसरी सोमवारी ओ भी हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की गई थी.
वहीं पुष्पवर्षा को लेकर पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि पर्यटन विभाग लगातार बेहतर पहल कर रहा हैं, वहीं उन्होंने सनातनियों के इरादों को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक पुष्पवर्षा की गई, बिहार के कई मंदिरों पर पुष्पवर्षा की गई हैं. वहीं उन्होंने कहा कि हम भगवान से कामना करते हैं कि महादेव हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करें ताकि हमारा देश और बिहार दोनों समृद्ध हो.
मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमारकी रिपोर्ट-