पटनासिटी से हैरान करनेवाली खबर
जिसे लोग समझ रहे थे मुर्दा, अचानक वो उठकर बैठ गया, पुलिस वाले भी रह गये दंग
पटनासिटी से एक हैरान करनेवाली खबर आई है. मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय धाट की है. यहां गंगा नदी के किनारे एक शख्स लेटा हुआ था. लोग उसे मुर्दा समझ लिया. आशंका जताई जा रही थी कि लाश कहीं से बहकर आई है. लोगों ने मामेल की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. मामले की छानबीन करने लगी. इसी बीच हुआ कुछ ऐसा, जिससे पुलिस अवाक रह गई.
दरअसल वो शख्स जो गंगा नदी के किनारे पड़ा था, जिसे लोग मुर्दा समझ रहे थे. अचानक उसके शरीर में हरकत दिखने लगी. लोग इसे देखकर हैरान रह गये. हालांकि तबतक पुलिस मामला समझ गई थी. दरअसल वो शख्स नशे में धुत्त था. ज्यादा नशा में होने की वजह से बेसुध पड़ा था. जब पुलिस को इस बात की भनक लगी, तो इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया. हालांकि वो शख्स कौन है अभीतक इस बात का पता नहीं चल सका है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।