धार्मिक आयोजन की आड़ में शराब पार्टी
मुजफ्फरपुर में रंगे हाथ धरा गए डिप्टी पोस्ट मास्टर साहब...
मुजफ्फरपुर- नये साल का जश्न करते हुए डिप्टी पोस्टमास्टर साहब अपने दोस्तों के साथ धड़ा गए हैं..दरअसल वे नये साल के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे और इसकी सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर के डिप्टी पोस्ट मास्टर दीनानाथ साह और पूर्व डिप्टी पोस्टमास्टर अभय वर्मा अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे...इसकी जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर लिया.
मुजफ्फरपुर से चंदन चौधरी की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।