मीटिंग पे मीटिंग
JDU,RJD,BJP और CONGRESS की अलग-अलग बैठक,अगली रणनीति पर माथापच्ची...
PATNA:-बिहार में राजनीतिक गहमा-गहमी तेज है.बिहार की प्रमुख पार्टी,आरजेडी,जेडीयू,बीजेपी और कांग्रेस अलग अलग बैठक कर अगली रणनीति तय कर रहे हैं.
बक्सर में उद्घाटन शिलान्यास समारोह से लौटने के बाद सीएम नीतीश पटना लौटे हैं.इस बीच सीएम हाउस की सुरक्षा बढा दी गयी है.सीएम नीतीश से मिलने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ,मंत्री विजेन्द्र यादव ,संजय झा समेत कई नेता और मंत्री पहुंचे हैं.नीतीश कुमार आगे की रणनीति को लेकर इनके साथ चर्चा कर रहे हैं.
वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की सरकार बाहर होने के कगार पर पहुंची आरजेडी की भी बड़ी बैठक डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर हो रही है.इसमें आरजेडी सुप्रीमो लाला यादव समेत पार्टी के मंत्री,विधायक,विधान पार्षद समेत कई नेता शामिल हो रहे हैं.पार्टी के नेता नी परिस्थिति में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा कर रही है.
वहीं मुख्य विपक्षी बीजेपी भी एक निजी होटल में बैठक कर रही है.विधायकों आर सांसदों के साथ होनेवाली बैठक से ठीक पहले बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बैठक कर रहे हैं.इसमें अश्विनी चौबे,नित्यानंद राय,गिरिराज सिंह,संजय जायसवाल,विजय सिन्हा,हरी सहनी,सुशील मोदी सहित कई अन्य बड़े नेता शामिल हो रहे हैं.इनमें से कई बड़े नेता दिल्ली आलाकमान के साथ बैठक करके पटना पास लौटे हैं और केन्द्रीय आलाकमान के निर्देश पर सीएम नीतीश कुमार को समर्थन देने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है.वहीं कांग्रेस के नेता पूर्णियां में बैठक कर रहे हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।