Live

लातेहार में निर्मम हत्या

अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

V
vivek pandeyलेखक

लातेहार में एक शख्स की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला. घटना चंदवा थाना क्षेत्र की है. शहरी क्षेत्र में हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी है. अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के समीप लगे चापानल पर बच्चे पानी पीने गये थे. उसी दौरान घर में लगे ग्रील के बाहर खून बिखड़ा पड़ा था. जब बच्चों ने अंदर देखा तो घर में शव पड़ा हुआ था. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद चंदवा थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. बता दें कि मृतक नया मकान बनाया था. उसी मकान में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें