BIHAR NEWS
सेना के जवान शत्रुघ्न यादव को पैतृक गांव सहुका में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
कैमूर: जिले के रामगढ़ से इस वक्त की बेहद भावुक तस्वीरें सामने आ रही है. सेना के जवान शत्रुघ्न यादव के निधन के बाद शुक्रवार की सुबह करीब4बजे उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सहुका पहुंचा. जवान के अंतिम दर्शन और विदाई के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक लोग जुटे. करीब10बजे सेना की बटालियन,गोरखा बटालियन और स्थानीय पुलिस के जवान भी गांव पहुंचे.
बक्सर सांसद सुधाकर सिंह,रामगढ़ विधायक सतीश कुमार सिंह,पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि दी. सेना के अधिकारियों ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी और जवान की पत्नी रिंकू सिंह को तिरंगा सौंपा.
वहीं जब जवान के बेटे ने अपने पिता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए,तो माहौल बेहद भावुक हो गया. बेटे को श्रद्धांजलि देते देख परिजन और मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.
बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने प्रशासन की कार्यशैली और बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सवाल खड़े किए हैं.
मामला आर्मी के जवान शत्रुघन यादव की मौत से भी जुड़ा है. इस मामले को लेकर लगातार चर्चाओं के बीच अब बक्सर सांसद सुधाकर सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. सांसद ने घटना और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी है. सांसद का कहना है कि कानून-व्यवस्था के मामले में प्रशासन को गंभीरता से काम करना चाहिए. उन्होंने बिहार में अपराध की स्थिति को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए.
कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।