Live

Bihar News

छात्रों को लेकर स्कूल जा रही बस पलटी, मच गई चीख-पुकार, प्राइवेट स्कूल की थी बस

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA :छात्रों को लेकर स्कूल जा रही निजी को-ऑपरेटिव स्कूल की बस आज मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में पलट गई. इस घटना में एक शिक्षिका समेत दर्जनों बच्चे घायल हो गए. आनन-फानन में सभी को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा

हालांकि, इस दौरान मामूली रूप से घायल कई बच्चों को छोड़ दिया गया है, वहीं 14 बच्चे अभी भी इलाजरत हैं. बच्चों ने बताया कि वे लोग आज अपने स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे, तभी अचानक बेकाबू होकर बस सड़क के किनारे पलट गई, जिससे वे लोग घायल हो गए.


सभी बच्चे खतरे से बाहर

वहीं, अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह ने बताया कि घायल बच्चों को जब लाया गया तो चिकित्सकों की टीम पूरी तत्परता के साथ उनका इलाज कर रही है। कुछ बच्चों को मरहम पट्टी कर छोड़ दिया गया, जबकि 14 बच्चे अभी इलाजरत हैं. उनका एक्स-रे रिपोर्ट वगैरह आनी बाकी है. हालांकि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें