Live

BIHAR NEWS

SC के वरीय अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा बिहार से BCI के सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार स्टेट बार काउंसिल के सभी निर्वाचित सदस्यों ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को बिहार से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया. इस चुनाव के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने सचिव अशोक कुमार पांडेय को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया था.

शनिवार को बिहार स्टेट बार काउंसिल परिसर में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई. मनन कुमार मिश्रा ने सदस्य पद के लिए कुल दस सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक इस पद के लिए उनका ही एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल हुआ.

इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया. गौरतलब है कि बिहार स्टेट बार काउंसिल में कुल 25 निर्वाचित सदस्यों का प्रावधान है. हालांकि, वर्तमान में केवल 22 सदस्य ही हैं. दो सदस्यों का निधन हो चुका है, जबकि एक सदस्य उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हो चुके हैं.

मनन कुमार मिश्रा के निर्वाचन में वर्तमान में कार्यरत सभी 22 सदस्यों ने प्रस्तावक एवं समर्थक के रूप में अपना समर्थन दिया. मिश्रा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन रमाकांत शर्मा समेत प्रेम नाथ ओझा, योगेश चंद्र वर्मा, प्रेम कुमार झा, राजीव शरण, चंद्रेश्वर उपाध्याय, मुरारी कुमार हिमांशु, संजीव कुमार, सच्चिदानंद सिंह, अरविंद उज्ज्वल, प्रशांत प्रताप, द्विवेदी सुरेन्द्र, आनंद वर्मा, प्रत्युष प्रताप, शंभु शरण सिंह, मुकेश कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें