सास के पीछे पड़ा दामाद...
कहा-पत्नी ना सही आप ही चलिए साथ, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
भागलपुर : अक्सर आपने पति-पत्नी या फिर प्रेमी-प्रेमिका का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखा होगा लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल एक दामाद अपनी सास को ही अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया। इसे लेकर उसने बीच सड़क पर जमकर हंगामा भी किया।
मामला भागलपुर का बताया जा रहा है जहां कचहरी चौक के पास बीच सड़क पर सास और दामाद ही भिड़ गए। बताया जा रहा है कि पत्नी की घर वापसी की मांग करते-करते दामाद सास को ही घर ले जाने की जिद पर अड़ गया। दरअसल भागलपुर के पीरपैंती की रहने वाली महिला कविता देवी की नाथनगर के रहने वाले पंकज दास से 10 साल पहले शादी हुई थी और शादी के बाद से ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा और नोंकझोंक का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद विगत 6 महीने से दोनों अलग रहने लगे।
लड़की की मां मानकी देवी (सास)ने अपने दामाद पंकज दास पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही वह मेरी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट करता है। उसका कहना है की जब तक दहेज नहीं दोगे। तब तक मैं अपने घर नहीं ले जाऊंगा। हद तो तब हो गई जब वो आज मुझे ही घर ले जाने की जिद करने लगा।
वहीं पति पंकज दास का कहना है की लड़की की मां मेरी पत्नी को ससुराल नहीं आने देती है। मेरे दो बच्चे भी है। उनसे भी बात तक नहीं करने देती है। उल्टा मेरे ऊपर प्रताड़ना का केस दर्ज कर दी है। सास और दामाद के हाई वोल्टेज ड्रामा में घंटे भर लोगों ने मजा लिया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।