Live

BREAKING NEWS

सरयू-कमला एक्सप्रेस को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स, पहले दिन 550 यात्रियों ने कराया टिकट आरक्षित

D
Deepak Kumarलेखक

मधुबनी/जनकपुरधाम:भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई जनकपुरधाम–अयोध्या कैंट सरयू-कमला एक्सप्रेस को यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेन संख्या 15595 में पहले ही दिन यानी 28 नवंबर 2026 को कुल 550 यात्रियों ने टिकट आरक्षित कराया। इनमें 203 यात्री वातानुकूलित श्रेणी के शामिल थे।

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 550 यात्रियों में से 312 यात्रियों ने जनकपुरधाम से अयोध्या कैंट तक की यात्रा शुरू की। शुरुआती दिन यात्रियों की इस संख्या को नई रेल सेवा के प्रति लोगों की रुचि के रूप में देखा जा रहा है।

सुरक्षा जांच के बाद रवाना हुई ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस का परिचालन निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 3:10 बजे जयनगर कस्टम यार्ड से शुरू हुआ। यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के प्रत्येक कोच की एसएसबी के डॉग स्क्वॉड द्वारा जांच की गई। इसके अलावा 10 से 12 कस्टम अधिकारियों की टीम ने यात्रियों और उनके सामान की भी जांच की। सभी आवश्यक सुरक्षा एवं कस्टम प्रक्रियाओं के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

सरयू-कमला एक्सप्रेस की शुरुआत से भारत और नेपाल के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। यह रेल सेवा दोनों देशों के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

खासकर जनकपुरधाम और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के बीच रेल संपर्क स्थापित होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें