Live

सांसद राधामोहन सिंह ने मोतिहारी में किया मतदान

तेजस्वी के सरकार बनाने के दावे पर कहा-बिहार तो छोड़िए, देश के किसी राज्य में नहीं बन सकती उनकी सरकार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मोतिहारी: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे यानि अंतिम चरण का मतदान मंगलवार सुबह से चल रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने शहर के धर्मसमाज बूथ पर अपना मतदान किया.

संवाददाताओं से बात करते हुए सांसद राधामोहन सिंह ने कहा इस बार बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और जो रुझान आ रहे हैं उसके अनुसार उत्तर बिहार की सभी सीट हम जितने जा रहे हैं.

राधामोहन सिंह ने तेजस्वी के सरकार बनाने वाले दावे पर प्रहार करते हुए कहा कि बिहार तो छोड़िए देश के किसी राज्य में उनकी सरकार नहीं बन सकती है. हाँ नेपाल और चाइना में जरूर वो सरकार बना सकते हैं.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें