Live

BREAKING NEWS

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: जनसुराज नेता तारकेश्वर नाथ गुप्ता की मौत, शहर में शोक की लहर

D
Deepak Kumarलेखक

काली पूजा के कथा वाचन कार्यक्रम से सम्मानित होकर लौट रहे थे जन सुराज नेता,लख्खी चौक के पास अज्ञात पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं जन सुराज नेता डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता की मौत हो गई। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लख्खी चौक के पास हुआ। अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल डॉ. गुप्ता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

कथा वाचन कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता काली पूजा के अवसर पर आयोजित कथा वाचन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित भी किया गया था। इसके बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लख्खी चौक के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डॉ. गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


आखिरी वीडियो और तस्वीरें आईं सामने
हादसे से कुछ समय पहले काली पूजा के कथा वाचन कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद घर लौटते समय उनके साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा, इसकी किसी को कल्पना भी नहीं थी।

शहर में शोक,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
डॉ. तारकेश्वर नाथ गुप्ता की मौत की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से समर्थकों और परिचितों में गहरा दुख है। वहीं, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने समस्तीपुर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को गहरा झटका दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें