Live

शराबबंदी पर सवाल

SAMASTIPUR में मृतक के पिता ने कहा..बेटा देसी शराब पीकर आया था..

A
Arun Chourasiaलेखक

samastipur:-शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से मौत का मामला फिर से सामने आया है.इस बार यह मामला समस्तीपुर जिला से है.


मिली जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है।यहां विकास कुमार नामक एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मौत की वजह देसी शराब पीना बताया जा रहा है..मृतक के पिता का कहना है कि विकास हर दिन देसी शराब का सेवन करता था और मंगलवार की शाम भी उसने शराब पी थी।


इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस के कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।


बताते चलें कि बिहार में जहरीली शराब से मौत की कई घटनायें पहले भी हो चुकी है और इस मामले में पुलिस और उत्पाद विभाग के साथ ही नीतीश सरकार पर सवाल उठते रहें हैं.हाल ही में नीतीश सरकार ने जहरीली शराब से मौत के मामले में मुआवजा देने का प्रावधान किया है.इसके बाद परिवार के लोग जहरीली शराब से मौत को स्वीकरने लगें हैं ,जबकि पहले परिवार के लोग जहरीली शराब से मौत पर चुप्पी साध लेते थे और आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर देते थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें