Live

चाय की चुस्की पर ताबड़तोड़ फायरिंग

समस्तीपुर में मची सनसनी, जान बचाकर भागे लोग

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर जिले से जहां एक चाय दुकान पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।


मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक चाय दुकानदार पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग के बाद शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद चाय दुकानदार शंभू शाह उनकी पत्नी बाल -बाल बच गए। इस दौरान अपराधियों ने चाय दुकानदार के साथ मारपीट भी की।


इधर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम भी आ पहुंची। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किये हैं। लोगों ने बताया कि 3 की संख्या में आये अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और फिर आराम से चलते बनें। वहीं शुरूआती जांच में घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें