Live

समस्तीपुर में अपराधी बेख़ौफ़

घर में घुसकर वृद्ध को मारी गोली, एसिड अटैक मामले से जुड़े हैं तार

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : बड़ी खबर है समस्तीपुर से जहां देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर एक वृद्ध को गोली मार दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां राजखंड में घर में घुसकर एक वृद्ध व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी है। जिसके बाद घायल को लहूलुहान हालत में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए किया डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

जानकारी मिल रही है कि पूर्व में एसिड अटैक मामले में कई लोग जेल में बंद हैं। उसी रंजिश में आरोपी के बेटे के द्वारा वृद्ध व्यक्ति को आँख में गोली मारी गई है। घायल वृद्ध की पहचान घूरन पाल के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें