Live

Bihar News

बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल!, बेखौफ अपराधियों ने पूर्व वार्ड सदस्य को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

P
Prasoon Pandeyलेखक

Samastipur : बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर कोहराम मचाते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है। बेलगाम बदमाशों ने पूर्व वार्ड सदस्य को गोली मार दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बेखौफ अपराधियों का तांडव

ये पूरी घटना समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मलिया बांध के पास की है, जहां पुरानी रंजिश में पूर्व वार्ड सदस्य रामशोभित सिंह को गोली मार दी है। पीड़ित खैरी पंचायत के सिरोपट्टी सिरहा वार्ड नंबर 10 के रहने वाले हैं। गोली उनके दाहिने कंधे के पास लगी है।

पूर्व वार्ड सदस्य की हालत गंभीर

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गये हैं। फिलहाल जख्मी वार्ड सदस्य को ग्रामीण और परिजनों की मदद से शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें