Live

समस्तीपुर में बड़ा हादसा

एल्युमीनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 मजदूरों की मौत, 6 से अधिक घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

समस्तीपुर : बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से है जहां जिले के पूसा रोड स्थित एल्युमीनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है जबकि दो मजदूर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि पूसा रोड स्थित एल्युमीनियम फैक्ट्री में ब्वॉयलर फट जाने से वहां काम कर रहे 2 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं 6 से अधिक मजदूर घायल हो गए. घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी माहौल हो गया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. समस्तीपुर सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये. वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं फैक्ट्री संचालक फैक्ट्री छोड़कर फरार हो गया. लोगों का कहना है कि अब भी उस फैक्ट्री में कुछ और मजदूर दबे हुए हैं. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर अपने कार्य में जुटी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें