Live

JHARKHAND NEWS

पूर्व जिला भूअर्जन पदाधिकारी अंजना दास का वेतन वृद्धि रूका

A
Arti singhलेखक

रांची:झारखंड सरकार ने गढ़वा नगर परिषद की तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी सह रांची की पूर्व जिला भू अर्जन पदाधिकारी अंजना दास के खिलाफ कार्रवाई की है. इनका दो वेतन वृद्धि सरकार ने रोक दिया है. इन पर गढ़वा नगर परिषद में एलइडी लाइट लगाने में अनियमितता बरतने और कूड़ेदान खरीदने में गड़बड़ी और अनियमितता करने का आरोप लगा है. इस मामले में नगर विकास एवं आवास विभाग को जो मंतव्य आरोपी पदाधिकारी ने दिया है, उस पर नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर असहमति जतायी है. समीक्षा में पाया कि नगरपालिका अंतर्गत कार्य योजना तैयार करने, कार्यों के संपादन में कोई अनियमितता न हो, इसके अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण का दायित्व कार्यपालक पदाधिकारी का ही है. इस आलोक में आरोपी पदाधिकारी के स्पष्टीकरण को स्वीकार योग्य नहीं माना जा सकता. इसके बाद राज्य सरकार ने अंजना दास के खिलाफ दो वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें