Live

BIHAR NEWS

सहरसा में डॉक्टरों पर कार्रवाई के विरोध में भागलपुर सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा ठप, मरीज परेशान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

भागलपुर : सहरसा में डॉक्टरों के ऊपर हुई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर भागलपुर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवा ठप कर दी है. ओपीडी सेवा बंद रहने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

चिकित्सकों के ओपीडी सेव ठप रखने से सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिले के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों मरीज अस्पताल परिसर में डॉक्टरों का घंटों इंतजार करते रहे. पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही.

सदर अस्पताल में दूर-दराज से आए मरीज डॉक्टरों के इंतजार में बैठे हुए हैं. मरीजों का कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल पर चले जाने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है. ओपीडी सेवा बंद होने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है.

भागलपुर से संवाददाता डबलू कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें