सहरसा में अपराधियों का तांडव : दिनदहाड़े स्कूल से घर लौट रहे किशोर को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

Edited By:  |
saharsa mai aparadhiyon ka tandav

सहरसा: बड़ी खबरसहरसा से है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े13वर्षीय छात्र को सिर में गोली मारी है. घटना के बाद घायल छात्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसारअंकित स्कूल से घर लौट रहा था.तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उसके सिर के दाहिने हिस्से में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरी वारदात महज पांच मिनट के अंदर हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल छात्र अंकित कुमार (उम्र13वर्ष)7वीं कक्षा का छात्र है. उसके पिता अनुज कुमार सहरसा कोर्ट में अधिवक्ता हैं. सहरसा के सिमराहा वार्ड के रहने वाले हैं.

डॉक्टरों के अनुसारबच्चे के सिर के दाहिने हिस्से में गोली फंसी हुई है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस पदाधिकारी निजी क्लिनिक भी पहुंचे हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

घायल बच्चे के पिता अनुज कुमार ने बताया कि“मेरा बेटा रोज की तरह स्कूल से घर आ रहा था. किसी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है. पता नहीं किस वजह से मेरे बेटे को निशाना बनाया गया. हम चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे और कड़ी कार्रवाई करे.”

सहरसा से शशि मिश्रा की रिपोर्ट--