Live

सफाई और पेयजल व्यवस्था पर चर्चा

रांची नगर निगम सभागार में मेयर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में सुपरवाइजरों के साथ हुई बैठक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी रांची स्थित नगर निगम सभागार में मेयर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में निगम के जल आपूर्ति विभाग और सफाई कर्मचारी के सुपरवाइजरों के साथ एक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में आने वाले ईद त्योहार में साफ-सफाई और गर्मी में लगभग 136 जगहों पर लोगों को आसानी से जल मुहैया हो इस पर चर्चा हुई.

मेयर आशा लकड़ा ने जलापूर्ति विभाग के सुपरवाइजर को रांची नगर निगम क्षेत्र में सभी वार्ड में नलकूप की मरम्मत करने का निर्देश दिया. ताकि लोगों को सुबह और शाम में आसानी से जलापूर्ति हो सके.

नगर निगम के मेयर आशा लकड़ा ने साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारी के सुपरवाइजर को मुस्लिम भाइयों के ईद त्योहार को देखते हुए सभी गली मोहल्ले में समय-समय पर साफ सफाई का काम निरंतर जारी रखने का दिया निर्देश.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें