Hindi News / हाजीपुर में निशांत कुमार का भव्य स्वागत, जेसीबी से बरसाए गए फूल

सद्भाव यात्रा : हाजीपुर में निशांत कुमार का भव्य स्वागत, जेसीबी से बरसाए गए फूल

Edited By:  |
sadbhav yatra

वैशाली:जेडीयू के सक्रिय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटेनिशांत कुमार की सद्भाव यात्रा का काफिला हाजीपुर पहुंचा. जहां कार्यकर्ताओं एवं आमजनता ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान अनोखे अंदाज में जेसीबी से निशांत पर फूल बरसाए गए. सद्भाव यात्रा के दौरान निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) का झंडा लहराकर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया.

सद्भाव यात्रा के दौरान उमड़े विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार प्रेम और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखने की अपेक्षा जताई, ताकि सद्भाव और विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे.