सबौर कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति सम्मेलन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया सम्मेलन का उद्घाटन, कृषि के नए शोध एवं उत्पादों का लिया जायजा
भागलपुर : बिहार कृषि विश्विद्यालय सबौर में आज और 29 नवंबर को भारतीय कृषि विश्विद्यालय संघ कुलपति सम्मेलन का आयोजन शुरू हो गया है. कार्यक्रम के पहले दिन आज केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह एवं बिहार के वन्य एवं पर्यावरण मंत्री रामचन्द्र प्रसाद शामिल हुए. उन्होंने कुलपति सम्मेलन का उद्घाटन किया. साथ ही विश्विद्यालय द्वारा रिसर्च किये गए शोध, विश्विद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा बनाये गए प्रोडक्ट को बारीकी से देखा. उसकी जानकारी ली.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्विद्यालय द्वारा उत्पादन किये जा रहे केसर, मखाना के विभिन्न उत्पादों, मोटे अनाजो से बने फूड्स को देखा और उसकी जानकारी ली. कुलपति डॉ० डी आर सिंह ने उनका स्वागत किया. रविवार यानी 29 नवंबर को महामहिम राज्यपाल एवं बिहार के मंत्री शामिल होंगे. ऐसा कार्यक्रम बिहार में पहली बार हो रहा है. इस आयोजन में देश के 30 से अधिक कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सहित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारी वैज्ञानिक कृषि विशेषज्ञ कृषि स्टार्टअप उद्यमी भाग ले रहे हैं. सम्मेलन से कृषि विश्वविद्यालय के बीच अनुसंधान शिक्षा एवं प्रसार में सहयोग बढ़ाने आधुनिक तकनीक को कृषि में अपने किसने की आय में स्थाई वृद्धि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा कृषि आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए सजा कर योजना तैयार होने की अपेक्षा है. सम्मेलन के निष्कर्ष को सबर घोषणा पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. इस सम्मेलन को एडवांसमेंट फॉर नेक्स्ट जेनरेशन एग्रीकल्चर अंग नाम दिया गया है.
भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।