Live

समस्तीपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से लूट

बाइकसवार हथियारबंद अपराधियों ने लूटे 3.88 लाख रुपये, छानबीन में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

समस्तीपुर : बड़ी खबर समस्तीपुर से जहां रोसरा थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव के पास बाइकसवार हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से 3 लाख 88 हजार 210 रुपए लूट कर चंपत हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही रोसरा पुलिस घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी से पूछताछ कर रही है.

घटना के संबंध में पेट्रोल पंप कर्मी अमरकांत राय ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल से झोले में 3 लाख 88 हजार 210 रुपये लेकर रोसड़ा थाना क्षेत्र के यरौत गांव के सेंट्रल बैंक शाखा में जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान रोसरा से आ रहे एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बलुआहा गांव के समीप रोक कर हथियार के बल पर रुपये से भरा झोला लेकर खानपुर दिशा की ओर भाग निकला. इधर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. सूचना मिलते ही रोसरा डीएसपी सोनल कुमार, रोसड़ा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर आस पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

बता दे की पूर्व में भी उक्त पेट्रोल पंप पर हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर हत्या कर दिया था और हथियारबंद अपराधियों ने येरौत सेंट्रल बैंक को अभी अपना निशाना बनाते हुए बैंक में प्रवेश कर एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था.

समस्तीपुर के रोसड़ा से रंजीत मिश्रा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें