Live

BIHAR CRIME

रोहतास में दिनदहाड़े जेवर दुकान में लूट, हथियार के बल पर व्यवसायी को बनाया बंधक; जांच में जुटी पुलिस

D
Deepak Kumarलेखक

रोहतासःबिहार के रोहतास जिले के कोचस बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े आभूषण दुकान में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चार की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी को बंधक बनाकर दुकान में लूटपाट की और फरार हो गए। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

हथियार के बल पर व्यवसायी को बनाया बंधक

पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि कोचस बाजार स्थित आभूषण दुकान में चार अपराधी पहुंचे। इसके बाद हथियार के बल पर व्यवसायी को बंधक बनाकर दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कोचस थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसपी की मौजूदगी में जांच-पड़ताल

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी मिस्टर राज की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच-पड़ताल की जा रही है। दुकान से लूटे गए आभूषणों और नकदी की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उनके फरार होने के रास्तों समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

बाजार में दहशत,अपराधियों की तलाश जारी

भीड़भाड़ वाले इलाके में हथियार के बल पर हुई इस लूट के बाद स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में भय का माहौल है। दिनदहाड़े हुई वारदात को अपराधियों की बेखौफ गतिविधि के रूप में देखा जा रहा है।

अब पुलिस के सामने अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और लूटे गए सामान की बरामदगी की चुनौती है। जांच पूरी होने के बाद ही लूट की कुल रकम और आभूषणों के नुकसान का स्पष्ट पता चल सकेगा।

रोहतास से दयानंद तिवारी की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें