Live

रोहतास में झोपड़ीनुमा घर में लगी भीषण आग

महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 झुलसे

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रोहतास : बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहां नोखा थाना क्षेत्र के रूपहथा गांव में महादलित की झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई. आग लगने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में महिला समेत 2 व्यक्ति झुलस गये हैं. घटना के बाद बचाव कार्य जारी है.

बताया जा रहा है कि नोखा थाना क्षेत्र के रुपहथा गांव में झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से महिला, बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में एक महिला और पुरुष को झूलसे हालत में सासाराम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बारे में अग्निशमन पदाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहन से आग पर काबू पाया गया. लेकिन घटना में झोपड़ीनुमा घर में सोए एक महिला, बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है. घटना में दिनेश राम के दो पुत्री ममता कुमारी तथा किरण कुमारी, वहीं उसके बहू सुनीता खातून एवं नतनी सरिता कुमारी की मौत हो गई. घटना में दिनेश राम की पत्नी शिव व्रत देवी तथा पुत्र मंटु राम गंभीर रूप झूलस गए. जिसका इलाज जारी है. घटनास्थल पर सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचकर अगली कार्रवाई में जुटे हुए हैं.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में एक ही परिवार के लोग सोए हुए थे. जहां चिंगारी से झोपड़ी नुमा घर देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग आग में झुलसने से एक महिला समेत तीन की किशोरी की मौत हो गई. वहीं बचाने के लिए पहुंचे दिनेश राम की पत्नी शिव व्रत देवी और पुत्र मंटु राम गंभीर रूप से झूलस गये. इस अगलगी की घटना में झोपड़ीनुमा घर में रखे बर्तन तथा अन्य सामग्री जलकर राख हो गया.

रोहतास से दयानंद तिवारी की रिपोर्ट --

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें