Live

रोहिणी ने फिर किया ट्वीट

हाथ से निकली सरकार ! तो तेजस्वी अपने काम का करने लगे प्रचार,जानें क्या कहा..

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बिहार में महागठबंधन की सरकार अब कुछ घंटे की मेहमान है,सीएम नीतीश कुमार आरजेडी का दामन छोड़कर बीजेपी के साथ फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं.इस बीच अभी तक सत्ताधारी ही जाने वाली वाली आरजेडी किसी तरह की बयानबाजी करने के बजाय नीतीश कुमार के कदम दर कदम का इंतजार कर रही है,वहीं सत्ता से विपक्ष आने की कगार पर पहुंचे लालू-तेजस्वी अपने करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में किये गये कार्यों के आधार पर और बीजेपी की साम्प्रदायिक राजनीतिक को मुद्दा बनाकर भविष्य की राजनीति करने की रणनीति बनाई है.

इस रणनीति के तहत ही जहां लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने अखबारों में एक पेज का विज्ञापन देकर तेजस्वी के कार्यकाल में सरकार के द्वारा किये गये कार्य की चर्चा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है.इस विज्ञापन का स्लोगन है " धन्यवाद तेजस्वी,आपने कहा,आपने किया और आप ही करेंगे!वहीं लालू की लाडली बेटी रोहिणी आचार्या ने सोसल मीडिया X पर दो ट्वीट करते हुए तेजस्वी की तारीफ और बीजेपी पर निशाना साधा है.रोहिणी ने लिखा है कि..

तेजस्वी की यही पहचान

देखी है लाखों युवाओं के चेहरे पे

जो खिली मुस्कान देखी है..

वहीं दूसरे ट्वीट में रोहिणी ने लिखा है कि

जब तक साँस बाकी है

सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है..

वहीं आरजेडी के विज्ञापन में नीतीश-तेजस्वी सरकार द्वारा किये गये कार्यों की गिनती कराते हुए तेजस्वी यादव का धन्यवाद किया गया है.

इस विज्ञापन में जिन कार्यों की चर्चा की की गयी है उसमें प्रमुख है--

*4 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी देने के लिए

*लाखों बहाली एवं नौकरियां प्रकियाधीन करने के लिए

*देश में प्रथम बार जातिगत गणना कराने के लिए

*75 फीसदी तक आरक्षण की सीमा बढ़ाने के लिए

*नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए

*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव रखने के लिए

*स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए

*शहरों में वाटर ड्रेनेज व्यवस्था कराने के लिए

*सड़कों,पुलों,बाईपास एवं ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए

*खेलों में मेडल लाओं नौकरी पाओ योजना लागू करने के लिए

*बिहार में प्रथम बार टूरिज्म पॉलिसी,स्पोर्ट्स पॉलिसी और आईटी पॉलिसी लाने के लिए

*विकास मित्र,टोला सेवक,शिक्षा मित्र और तालिमी मरतज का मानदेय बढ़ाने के लिए

*विकास मित्र और निवेश के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए

*पर्यटन बढ़ाने के लिए

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें