Live

गढ़वा में ओडिशा का लुटेरा गैंग

तीन अपराधी गिरफ्तार, फरार दो की तलाश

A
Arti singhलेखक

गढ़वा: जिले में इन दिनों ओडिशा का लुटेरा गैंग सक्रिय है। पुलिस ने माझीआंव थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर स्वर्ण व्यवसायी को लूटने की कोशिश कर रहे तीन अपराधियों को धर दबोचा, जबकि दो लुटेरे भागने मे सफल रहे. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने पिस्टल के बल पर राहुल कुमार के पास रखे जेवर से भरे थैले को लूटने की कोशिश की. राहुल के शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा होने लगी तभी सभी अपराधी एक बाइक के साथ फरार होने लगे. थोड़ी दूर पर ही एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसपर सवार तीन अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. तीनों ओडिशा के रहनेवाले हैं. इधर, फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें