Hindi News / नवादा में सड़क हादसे में बीएमपी जवान की मौत, बेटा गंभीर रुप से...

ROAD ACCIDENT : नवादा में सड़क हादसे में बीएमपी जवान की मौत, बेटा गंभीर रुप से घायल

Edited By:  |
road accident

नवादा : बड़ी खबर बिहार केनवादा से है जहां जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार बीएमपी जवान की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. वहीं इस दुर्घटना में उनका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल नवादा लाया जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि मोती कुमार अपने पुत्र जयकिश कुमार के साथ मोटरसाइकिल से नवादा से घर लौट रहे थे.तभी तेज गति से आ रही बस ने उनके बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे यह हादसा हुआ. हादसे में उनके पुत्र जयकिश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है.इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है. मृतक की पहचान हर्षितपुर गांव निवासी शिवनंदन शर्मा के पुत्र मोती कुमार के रूप में हुई है.

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट--