Live

ROAD ACCIDENT

अररिया में 2 अलग-अलग सड़क हादसे में 3 की गई जान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

अररिया: बड़ी खबर बिहार के अररिया से जहां 2अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. पहली घटना में नरपतगंज थाना क्षेत्र में पिकअप वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना शहर के गोढ़ी चौक के पास ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा में बैठी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 2 महिला समेत 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. पहली घटना नरपतगंज थाना क्षेत्र के चकरदाहा पेट्रोल पंप के पास की है जहां बाइकसवार दंपति को अनियंत्रित पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया. हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक का मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना अररिया शहर के गोढ़ी चौक के समीप की है जहां ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया. दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया जहां शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें