Live

ROAD ACCIDENT

वैशाली में अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराई, 11 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

वैशाली : बड़ी खबर बिहार के वैशाली से है जहां हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 के सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक ओवरब्रिज पर यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में 11 यात्री घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया. इनमें चार लोगों की स्थिति गंभीर है. सात लोग आंशिक रूप से घायल हुए.

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर आ रही थी. तभी सदर थाना क्षेत्र के रामअशीष चौक ओवरब्रिज पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और टेंपो डिवाइडर से टकरा गई. घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई. टेंपो के नंबर के आधार पर पुलिस उसके मालिक का पता लगा रही है. घायलों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर पट्टी गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश्वर सिंह के 43 वर्षीय पुत्र अमित सिंह, जुरवनपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राय के 30 वर्षीय पुत्र विकास राय, भगवानपुर थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव निवासी शिवनाथ प्रसाद गुप्ता के 28 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी, घटना में शिवनाथ प्रसाद गुप्ता भी घायल हुए हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें