आपस में भिड़े कानून मंत्री के सुरक्षा गार्ड,
RJD दफ्तर के बाद जमकर हुआ जूतम पैजार, एक जवान ने निकाली पिस्टल और....
NEWS DESK :बिहार की राजधानी पटना में लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय के बाहर आज अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब कानून मंत्री शमीम अहमद के सुरक्षा गार्ड आपस में ही उलझ गये। इस दौरान बीच सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे चले। इस मारपीट के दौरान अफरा-तफरी तब मच गई, जब एक गार्ड ने दूसरे गार्ड पर पिस्टल तक तान दीा।
आपस में भिड़े सुरक्षा गार्ड
जानकारी के मुताबिक राजद कोटे के मंत्री शमीम अहमद किसी काम से पार्टी दफ्तर पहुंचे थे, आरजेडी कार्यालय के बाहर सड़क के किनारे उनकी गाड़ी लगी हुई थी, तभी मंत्री की सुरक्षा में तैनात दो गार्ड आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
कमर से निकाली पिस्टल और...
इस मारपीट के दौरान सादे लिबास में तैनात जवान ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और दूसरे जवान पर तान दी। इस नजारे को देख वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गये। हालांकि, बाद में हालात को काबू में किया। बताया जा रहा है कि अगर मौके पर मौजूद लोग एक्टिव नहीं हुए होते तो फिर गोली चल ही जाती।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।