Live

सम्मान

RJD विधायक ने शहीद चंदन के परिवार के लिए एक माह का वेतन देने की घोषणा की..

A
Arun Chourasiaलेखक

NAWADA:-नवादा के शहीद चंदन के लिए आरजेडी विधायक ने बड़ी घोषणा की है.गोविंदपुर के विधायक मो. कामरान ने एक माह का वेतन शहीद चंदन के परिवार को देने की घोषणा की है.


बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सेना के गश्ती वाहन पर हुए आतंकी हमले में नवादा के चंदन अपने 5 साथियों के साथ शहीद हो गये थे.उनका शव सोमवार को नवादा लाया गया था जहां हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.उनका अंतिम संस्कार हो गया है.अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे गोविंदपुर के आरजेडी विधायक ने मो कामरान ने देशभक्ति का परिचय देते हुए एक माह का वेतन शहीद जवान के परिजनों को देने की घोषणा की है.विधायक मो. कामरान ने शहीद जवान के परिजन से मिलकर गहरी संवेदना जताते हुए ढ़ांढ़स बंधाया.


इस दौरान विधायक मो. कामरान ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में हुई आतंकवादी घटना से देशवासी व्यथित हैं. हमारे जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा. देश की सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी. जिस हौसले से भारतीय सेना आतंकियों को जवाब दे रही है.हम सब सेना को सलाम करते हैं.विधायक ने इस घटना में हुए शहीद परिवार को एक माह का वेतन देने की घोषणा की है साथ ही विधायक ने सरकार के जरिए आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया ।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें