Live

RJD जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत

दूसरी महिला से अवैध संबंध का किया विरोध ..तो पिता ने बेटे की करवा दी पिटाई..

A
Arun Chourasiaलेखक

Sheikhpura:-खबर शेखपुरा जिले के राष्ट्रीय जनता दल(Rjd)के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से जुड़ी हुई है..उनके सगे बेटे गोपाल कुमार ने अपने पिता पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने और इसका विरोध करने पर मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की है.बेटे द्वारा अपने ही पिता के खिलाफ शिकायत की सूचना के बाद जिला आरजेडी में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है पर किसी तरह की कार्रवाई वह आरजेडी जिलाध्यक्ष के खिलाफ नहीं की है.

शिकायकर्ता गोपाल ने बताया कि उनके पिता का माफो गांव में एक महिला के साथ अवैध संबंध है जिसका वे विरोध करते हैं.जब उन्हौने अपने पिता से इस मामले की चर्चा करते हुए कुकृत्य पर रोक लगाने को कहा तो पिता और उनके समर्थकों ने उनकी लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी.जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं गोपाल की पत्नी और आरजेडी जिलाध्यक्ष की पुत्रवधू ऋतू ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अवैध संबंध के मामलों पर दोनों बाप बेटों में कहा सुनी हो रही थी कि अचानक तीन चचेरे भाई अपने कई गुंडों के साथ घर पर आ धमके और मेरे पति को लोहे कि छड़ से पीटना शुरू कर दिया और उनके ससुर ने अपने बेटे को बचाने के बजाय आरोपियों का ही साथ देना शुरू कर दिया.इसलिए उनलोगों ने पुलिस से अपने ससुर के साथ ही पिटाई करने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,पर पुलिस जांच और कार्रवाई के नाम पर अभी तक सिर्प खानापूर्ती ही की है.

शेखपुरा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें