Live

अमित शाह के दौरे से भड़की आरजेडी,

फिर उठाया स्पेशल स्टेटस का मुद्दा, कहा : इसबार विदाई तय

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEWS DESK :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। अमित शाह के दौरे पर राष्ट्रीय जनता दल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और एकबार फिर विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है।


बिहार ने ली अंगड़ाई है...

लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार ने एकबार फिर अंगड़ाई ली है तो बीजेपी का बिहार से सफाया होना तय है। बिहार की हकमारी करने पर बिहार की जनता बीजेपी को आईना दिखाएगी। बिहार ज्ञान की धरती है लिहाजा अमित शाह बिहार आकर ज्ञान ले सकते हैं।


बीजेपी का सफाया तय

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि जब बिहार में डबल इंजन की सरकार थी, तब विकास नहीं हुआ और अब झूठा वादा कर रही है लेकिन जनता इनलोगों के भ्रम में नहीं आने वाली है। इनकी विदाई अब तय है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें